ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक बनें डा. सत्य मित्र सिंह

ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक बनें डा. सत्य मित्र सिंह
सितारगंज(दीपक भारद्वाज): वैश्विक मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष खूब सिंह ‘विकल’ ने उत्तर प्रदेश के छोटा लालपुर, वाराणसी निवासी डा. सत्य मित्र सिंह को संस्था के महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ ग्रामीण विकास का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है।
वैश्विक मानवाधिकार श्रमिक सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष खूब सिंह ‘विकल’ ने डा. सिंह को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त करते हुए उन्हें जल्द से जल्द राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही देश के सभी प्रदेशों में प्रकोष्ठ के संयोजक, सह संयोजक व उनकी कार्यकारिणी गठन करने का भी निर्देश दिया है। डा. सत्य मित्र सिंह को ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक बनायें जाने पर तमाम लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी है।