घनसाली से देहरादून जाते समय स्कूटी खाई में गिरी, स्कूटी सवार एक महिला की मौत 

0
WhatsApp-Image-2025-04-20-at-5.26.35-PM.jpeg

घनसाली से देहरादून जाते समय स्कूटी खाई में गिरी, स्कूटी सवार एक महिला की मौत 

नरेंद्र नगर- नरेंद्र नगर गुजराड़ा मार्ग पर एक स्कूटी खाई में गिरी है। घटना में स्कूटी सवार एक महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है। जबकि दूसरी महिला को जॉली ग्रांट अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। स्कूटी सवार दो छोटे बच्चों को भी सामान्य चोट आई है। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि स्कूटी चला रही घनसाली निवासी अंजू ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा है। 50 वर्षीय पुष्पा देवी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। छोटे बच्चों की उम्र 4 साल और 6 साल है। जिनके नाम पता नहीं चले हैं। बताया कि स्कूटी पर दोनों महिलाएं और बच्चे घनसाली से देहरादून जा रहे थे। रास्ते में स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed