महिला बन रही आत्मनिर्भर, चला रही आधुनिक ट्रैक्टर   

0
WhatsApp-Image-2025-05-21-at-5.21.06-PM.jpeg

महिला बन रही आत्मनिर्भर, चला रही आधुनिक ट्रैक्टर   

उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- राज्य सरकार निरंतर पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि को सुलभ और आधुनिक बना रही है। इसी कड़ी में जनपद उत्तरकाशी के अस्तल गांव की दो महिलाएं अनामिका बड़ोनी और ज्योति राणा को कृषि विभाग द्वारा मिनी ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया है। राज्य सरकार की इस विशेष योजना के अंतर्गत महिलाओं को पूरे जनपद 80% सब्सिडी पर यह आधुनिक ट्रैक्टर दिए जा रहे हैं, जिन्हें महिलाएं स्वयं सरलता से चला पा रही हैं।

इस पहल से न केवल खेती करना आसान हुआ है, बल्कि अब ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर की ओर तेजी से बढ़ रही हैं, जहां पहले खेती बाड़ी बैलों पर निर्भर थी, अब मशीनों के माध्यम से यह कार्य अधिक तीव्र, प्रभावी और समय की बचत वाला हो गया है। इससे बैलों की देखभाल में लगने वाला समय और श्रम भी कम हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाते हुए कृषि में नई तकनीकी साधनों का समावेश करना है, जिससे खेती अधिक लाभकारी हो और युवा पीढ़ी के लिए आकर्षक बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed