133 नाली में पकड़ी अफीम की अवैध फसल, पुलिस ने 12 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा 

0
WhatsApp-Image-2024-05-01-at-6.17.32-PM.jpeg

133 नाली में पकड़ी अफीम की अवैध फसल, पुलिस ने 12 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा 

उत्तरकाशी (वीरेंद्र नेगी) – नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्रामीण इलाके की 133 नाली में अवैध रूप से पैदा की गई अफीम की खेती पकड़ी है। पुलिस ने अफीम की फसल को जलाकर नष्ट कर दिया है। जबकि अफीम की खेती करने वाले 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू की है।

एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि धरासू के पास कुछ लोगों ने अवैध रूप से अफीम की खेती की है। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा 133 नाली में अफीम की अवैध पैदावार तैयार खड़ी है। एक्शन लेते हुए पुलिस ने अफीम की फसल को नष्ट कर दिया और अफीम उगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed