हनुमान जन्मोत्सव- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सपरिवार के साथ किए हनुमान मंदिर के दर्शन  

0
WhatsApp-Image-2024-04-23-at-11.26.54-AM.jpeg

हनुमान जन्मोत्सव- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सपरिवार के साथ किए हनुमान मंदिर के दर्शन  

देहरादून-  हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर एकादशमुखी हनुमान मंदिर जमुनावाला में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सपरिवार दर्शन किये। इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया ।

हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए डॉ अग्रवाल ने कहा कि हनुमान जी वास्तव में भक्ति के पर्याय है, भगवान श्रीराम के अधिकांश कार्य हनुमान जी के पुरुषार्थ से सिद्ध हुए हैं। हनुमान जी बुद्धिमान, कर्तव्य परायणता तथा निस्वार्थ सेवा के प्रतिमूर्ति वह महान कर्मयोगी थे।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हनुमान जी दुनिया के ऐसे विलक्षण एवं ऐतिहासिक पात्र हैं जिन्होंने कठिन से कठिन जोखिम भरे कार्यों को अपने कर्म बल से संपन्न कराने का कार्य किया। तथा देवत्व को प्राप्त करते हुए स्वयं भगवान की स्थिति को प्राप्त हुए। कहा कि वर्तमान में हनुमान जी के मूल्य एवं कार्यों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।

इस मौके पर उन्होंने मंदिर में स्थापित पौराणिक शिवलिंग और शनि मंदिर में भी पूजा अर्चना की। साथ ही प्रदेश की खुशहाली की मंगल कामना की। इस मौके पर महंत भवानी गिरी महाराज, कैबिनेट मंत्री की माता धर्मो देवी, धर्मपत्नी शशिप्रभा अग्रवाल, पुत्र पीयूष अग्रवाल, अनुज नौटियाल, रमेश राणा, यम बहादुर, राणा मोहन सिंह, पंडित जागृत सुबेदी सहित हनुमान भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed