स्कूटी से कावड़ ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिस कर्मियों को बस ने मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर घायल

0
IMG-20240720-WA0019.jpg

राजधानी देहरादून के रिस्पना पुल के समीप हरिद्वार बायपास पर आज शनिवार सुबह दर्दनाकत हादसा हो गया जहां रोडवेज की बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक महिला पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी महिला पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कांवड यात्रा की मीटिंग के लिए महिला सब इंस्पेक्टर कांता थापा और उनकी एक साथी शकुंतला स्कूटी से हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही उनकी स्कूटी रिस्पना से आगे आजबपुर फ्लाइओवर के पास पहुंची, तेज रफ्तार बस ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा कांता थापा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सिपाही शकुंतला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल महिला को अस्पताल मे भर्ती कर दिया गया। दरोगा कांता थापा उत्तरकाशी के बड़कोट में और सिपाही शकुंतला देहरादून के कैंट थाने में तैनात थी। दोनों कांवड़ यात्रा ड्यूटी के लिए होने वाली मीटिंग के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी हादसे का शिकार हो गई।

बस ड्राइवर को नेहरु कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। हादसे के कारण फ्लाईओवर पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आपको बता दें कि इस फ्लाईओवर पर इस से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed