शादी के बाद दूल्हे के साथ वोट डालने पहुंची दुल्हन 

0
WhatsApp-Image-2024-04-19-at-10.57.01-AM.jpeg





शादी के बाद दूल्हे के साथ वोट डालने पहुंची दुल्हन  – Dhanaulti Express






































 

शादी के बाद दूल्हे के साथ वोट डालने पहुंची दुल्हन

नैनीताल- नैनीताल में लोकसभा चुनाव का मतदान केंद्रों में किया जा रहा है। सरोवर नगरी में कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत समेत कई लोगों ने अपने मतदान का मत दिया।  दूल्हा दुल्हन पहुंचे मतदान स्थल, दुल्हन लोकतंत्र के पर्व में की भागीदारी।

उत्तराखंड के पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़चढ़कर  अपनी भागीदारी निभा रहा. मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं
मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है.
नैनीताल जिले के लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया जहां दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे जहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई दुल्हन ने बताया कि दे रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है दुल्हन गायत्री ने  बताया कि दैलिया गाँव से पली पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है और दे रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार  का प्रयोग किया है.

पैरालंपिक खिलाड़ी भुवन चंद्र गुणवंत ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

पैरालंपिक खिलाड़ी भुवन चंद्र गुणवंत ने हल्दूचौड़ स्थित पोलिंग बूथ पहुंचकर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में घरों से बाहर निकलकर अपने मत का प्रयोग करें। उन्होंने बताया की वर्ष 2010 में एक एक्सीडेंट में उनके दोनों पैर काटने पड़े थे मगर उन्होंने हार नहीं मानी और वह पैरालंपिक खिलाड़ी के रूप में देश को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Dhanaulti Express

अमित नौटियाल
संपादक
धनोल्टी एक्सप्रेस
मोब- 7830222252



error: Content is protected !!





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed