विधानसभा सचिवालय में लिपिक पद पर नियुक्ति के लिए सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी नियुक्ति पत्र के संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी ने किया मुकदमा दर्ज 

0
WhatsApp-Image-2024-04-09-at-5.11.52-PM.jpeg





विधानसभा सचिवालय में लिपिक पद पर नियुक्ति के लिए सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी नियुक्ति पत्र के संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी ने किया मुकदमा दर्ज  – Dhanaulti Express




































विधानसभा सचिवालय में लिपिक पद पर नियुक्ति के लिए सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी नियुक्ति पत्र के संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी ने किया मुकदमा दर्ज 

सुरक्षाधिकारी विधानसभा सचिवालय द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ अभियोग

 



देहरादून-  विधानसभा सचिवालय में लिपिक पद पर नियुक्ति के लिए सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी नियुक्ति पत्र के संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी ने मुकदमा दर्ज किया है। सुरक्षाधिकारी विधानसभा सचिवालय की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार, सुरक्षाधिकारी विधानसभा सचिवालय देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर लिखित तहरीर दी कि  सोशल मीडिया/ व्हाट्सएप पर देवेंद्र सिंह नेगी पुत्र भूपेंद्र सिंह नेगी निवासी 318 नेहरू ग्राम, रेलवे स्टेशन के पास, ऋषिकेश उत्तराखंड को लिपिक पद पर नियुक्ति हेतु उपसचिव कविंद्र सिंह द्वारा हस्ताक्षर किया गया एक कूटरचित एवं फर्जी नियुक्ति पत्र प्रसारित किया जा रहा है, जबकि विधानसभा सचिवालय उत्तराखंड में कविंद्र सिंह नाम से कोई भी व्यक्ति उप सचिव पद पर कार्यरत नहीं है। उक्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0 – 125/24 धारा 420/467/468 भादवी बनाम कविंद्र सिंह एवं देवेंद्र सिंह नेगी पंजीकृत किया गया है, जिसमें अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित है।

Dhanaulti Express

अमित नौटियाल
संपादक
धनोल्टी एक्सप्रेस
मोब- 7830222252



error: Content is protected !!





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed