रवि सैनी ने छोड़ा बसपा का साथ, सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल 

0
WhatsApp-Image-2024-03-27-at-2.18.40-PM.jpeg





रवि सैनी ने छोड़ा बसपा का साथ, सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल  – Dhanaulti Express






































रवि सैनी ने छोड़ा बसपा का साथ, सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

रुड़की (श्रवण गिरी)- बसपा नेता और ज़िला पंचायत पूर्व प्रत्याशी रवि सैनी ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुनीष सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थको के साथ भाजपा में  शामिल हुए। हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर सभी लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। आज रवि कुमार सैनी और कलियर और भगवानपुर विधानसभा के सैकड़ो लोग भाजपा परिवार में आए हैं। उन सभी का स्वागत है उनके आने से भाजपा परिवार को और मजबूती मिलेगी। युवा नेता रवि सैनी ने भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को अपना रहे हैं। आने वाले चुनाव में वह और उनके समर्थक पूरी मेहनत करके भाजपा को जीत दिलाएंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने पटका पहनाकर रवि सैनी, पदम सैनी, संदीप सैनी, अशोक सैनी ,प्रेम सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से भाजपा परिवार को एक नया बल मिलेगा। इस अवसर पर विनय गिरी संजय कश्यप सोनु कश्यप कुलदीप कश्यप बलिराम मनीराम पंकज गौरव मास्टर अश्वनी कुमार सैनी बबलू सैनी आदित्य आयुष दीवांशु काम्बोज आदि सैकड़ो की तादाद में ग्रामीण मौजूद  रहे।

Dhanaulti Express

अमित नौटियाल
संपादक
धनोल्टी एक्सप्रेस
मोब- 7830222252



error: Content is protected !!





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed