बांग्लादेशी नागरिक से पुलिस ने बरामद की विदेशी मुद्रा
लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बांग्लादेशी नागरिक से पुलिस ने बरामद की विदेशी मुद्रा
पुलिस तथा इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त टीम में चेकिंग के दौरान बरामद किए 14800/- US डॉलर
बरामद विदेशी मुद्रा के संबंध में जानकारी करने पर न ही कोई वैध दस्तावेज और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दे पाया बांग्लादेशी नागरिक
डोईवाला- लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक से विदेशी मुद्रा बरामद की है। चेकिंग के दौरान बांग्लादेशी नागरिक से 14800 US डॉलर बरामद किए।
कोतवाली डोईवाला पुलिस के अनुसार कल देर रात इनकम टैक्स विभाग देहरादून के सहायक निदेशक आबिद अली ने प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को फ़ोन कर सूचना दी कि उन्हें एक बांग्लादेशी नागरिक के विदेशी मुद्रा (US डॉलर) लेकर देहरादून आने के सम्बन्ध मे गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट व निरीक्षक सुधीर थापा CISF जौलीग्रान्ट एंव श्री आबिद अली सहायक निदेशक व निरीक्षक योगेश पाल (इनकमटैक्स विभाग देहरादून) के साथ एयरपोर्ट जौलीग्रान्ट पर चैकिंग की गयी तो चेकिंग के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक मौ0 राफसन पुत्र मौ0 सिराजुल इस्लाम निवासी सिहं बागुरा, चटकिल नौआखाली बंगलादेश के पास से US डॉलर 100-100 के 148 नोट कुल 14800 US डॉलर बरामद हुए।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत वर्तमान में लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बांग्लादेशी नागरिक मौ0 राफसन उपरोक्त से मिले 14800/- US डॉलर को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है । उक्त संदर्भ मे संबंधित विभाग को अपेक्षित कार्यवाही के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
