देवाल में खेल मैदान बनाने की घोषणा पर डीएवी कॉलेज के अध्यक्ष दयाल सिंह बिष्ट ने सीएम धामी और विधायक भूपाल राम टम्टा का जताया आभार

0
WhatsApp-Image-2024-08-21-at-6.15.18-PM.jpeg

देवाल में खेल मैदान बनाने की घोषणा पर डीएवी कॉलेज के अध्यक्ष दयाल सिंह बिष्ट ने सीएम धामी और विधायक भूपाल राम टम्टा का जताया आभार

चमोली- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के कुरुड़ में तीन दिवसीय नंदा देवी लोकजात मेले के शुभारंभ अवसर पर चमोली जनपद के लिए बड़ी घोषणा की है। वहीं देवाल में खेल मैदान बनाने की घोषणा पर डीएवी कॉलेज के अध्यक्ष दयाल सिंह बिष्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और थराली विधायक भूपाल राम टम्टा का आभार जताते हुए कहा कि देवाल में खेल मैदान निर्माण की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद आज सीएम धामी ने खेल मैदान की मांग पूरी की।

डीएवी कॉलेज के अध्यक्ष दयाल सिंह बिष्ट ने कहा कि संगम मैदान देवाल में ब्लॉक के अधिकतर युवा भर्ती प्रतियोगिताओं के लिए शारीरिक परीक्षण के लिए आते हैं। मैदान में विभिन्न प्रकार की खेल खेले जाते हैं। नदी पास होने के कारण बच्चों और युवाओं को खतरा बना रहता है। कहा कि खेल मैदान बनने के बाद बच्चों और युवाओं को खेल और भर्ती प्रतियोगिताओं के लिए शारीरिक परीक्षण की तैयारियां में आसानी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed