जम्मू-कश्मीर में कल जनसभा को करेंगे संबोधित करेंगे सीएम धामी, भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में होंगे शामिल।

0
IMG-20240824-WA0004.jpg

यूनिफॉर्म सिविल कोड समेत तमाम निर्णयों को लेकर देश भर में चर्चाओं का केंद्र बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा चुनावों में भरपूर्ण इस्तेमाल कर रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सीएम धामी ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में ताबड़तोड़ रोड शो और जनसभाओं को संबोधित किया था। तो वही, भाजपा ने जम्मू कश्मीर में रोड शो और जनसभा को संबोधित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी 12 सितंबर को जम्मू कश्मीर में रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे।

दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने 2 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर चुनाव प्रचार प्रसार के लिए तीन दिन का समय मांगा था। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जवाब के बाद भाजपा संगठन ने 12 सितंबर को जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार प्रसारित के लिए बतौर स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 सितंबर को जम्मू कश्मीर में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

जम्मू कश्मीर में जनसभा संबोधन के दौरान सीएम धामी राज्य में समान नागरिक संहिता की पहल, सख्त नकलरोधी कानून, धर्मांतरण और लैंड जिहाद को लेकर प्रावधानों समेत तमाम महत्वपूर्ण निर्णय का जिक्र कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे सीएम धामी जम्मू कश्मीर के सांबा बस स्टैंड से रोड शो करने के बाद साढ़े 12 बजे नानक चक, सांबा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया की ओर से डीसी ऑफिस नंदनी हिल्स, सांबा में होने वाले नामांकन में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed