चैरिटी शो में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मचाया प्रतिभागियों ने धमाल।

0
IMG-20240627-WA0006-scaled.jpg

चैरिटी शो में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मचाया प्रतिभागियों ने धमाल

 

 

सितारगंज (दीपक भारद्वाज) रक्तदान समिति के बैनर तले हुए चैरिटी शो में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर किया। रक्तदान समिति सितारगंज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के उपरांत संध्या में श्री रामलीला मैदान में चैरिटी शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश मित्तल, कार्यक्रम अध्यक्ष सौरभ सिंघल, कार्यक्रम संयोजक नरेश कंसल, संरक्षक सुखवीर सिंह बेदी, उमेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि आरके गुप्ता, आमंत्रित अतिथि सुरेश जैन,भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, संस्थापक अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। हल्द्वानी, रुद्रपुर, पीलीभीत, खटीमा, टनकपुर, दिल्ली आदि क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। दिल्ली से आए निर्णायक बंधु विवेक और शांतनु ने प्रथम द्वितीय, तृतीय, स्थान पाने वाले प्रतिभागियों की घोषणा की। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह के साथ नगद धनराशि भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के उपरांत वरिष्ठ समाजसेवी महेश मित्तल का जन्मदिन भी मंच पर मनाया गया। रक्तदान समिति द्वारा ₹21000 धनराशि का चेक प्रयाग अनाथालय खटीमा को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आशीष पांडे ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, उपाध्यक्ष एडवोकेट अमित रस्तोगी, कोषाध्यक्ष संदीप बाबा, सचिव प्रिंस गुप्ता, संगठन मंत्री पवन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सोनू माटा , दीपेंद्र सिंघल, एडवोकेट महेंद्र चौधरी, शिवम साहू,विशाल सागर आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed