कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन  

0
434849928_1021370279344563_8158115247994906441_n.jpg





कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन   – Dhanaulti Express






































कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन  

देहरादून- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने दिनेश अग्रवाल को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल और उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल एक मजबूत राजनीतिज्ञ है। वह भाजपा के ‘विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प में अपना अहम योगदान देंगे। वहीं भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों से प्रभावित होकर मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी वह बखूबी से निर्वहन करूँगा।

Dhanaulti Express

अमित नौटियाल
संपादक
धनोल्टी एक्सप्रेस
मोब- 7830222252



error: Content is protected !!





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed