एसएसपी अजय सिंह और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, महंत देवेन्द्र दास महाराज का लिया आशीर्वाद 

0
WhatsApp-Image-2024-08-21-at-5.29.26-PM.jpeg

एसएसपी अजय सिंह और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, महंत देवेन्द्र दास महाराज का लिया आशीर्वाद 

देहरादून- एसएसपी देहरादून अजय सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के महंत देवेन्द्र दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और शिष्टाचार भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान श्री महाराज जी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के बीच विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

बुधवार को श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार पुलिस कप्तान अजय सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार (एस पी सिटी) का स्वागत हुआ। चर्चा के दौरान महंत देवेन्द्र दास महाराज व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर के मध्य शहर की यातायात व्यवस्था व कानून व्यवस्था सहित विभिन्न समसामयिक बिंदुओं पर बातचीत हुई। एसएसपी ने कहा कि श्री दरबार साहिब और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आगन्तुकों का भारी दबाव रहता है। उन्होंने दोनों स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, निगरानी सुरक्षा व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुझाव भी दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed