उत्तराखंड में दो दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान, लोगो से सतर्क रहने की अपील

0
images-2023-08-22T091153.334.jpeg

 

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के बाद से ही प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है अब तक पूरे प्रदेश में सामान्य से 50 फ़ीसदी बारिश हो चुकी है जबकि आने वाले दिनों में भी और बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई को कुमाऊं क्षेत्र के निचले इलाकों में भारी बारिश से संभावना जताई है मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि अगले दो दिनों में उत्तराखंड के चंपावत नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है उन्होंने कहा कि जो लोग निचले इलाकों और लैंडस्लाइड जोन के आसपास रहते हैं उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है यानी मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक प्रदेश में गढ़वाल और कुमाऊं दोनों जगह पर अच्छी बारिश होने के आसार हैं जबकि कुमाऊं के चंपावत नैनीताल और उधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed