इस दिन बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट  – Dhanaulti Express

0
WhatsApp-Image-2024-10-11-at-12.05.00-PM-scaled.jpeg

 

इस दिन बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट 

उत्तरकाशी(वीरेंद्र नेगी)- विश्व प्रसिद्ध चार धाम में शुमार गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई है। आज के दिन गंगोत्री धाम के गंगा पुरोहितों ने कपाट बंद करने की तिथि घोषित की है। गंगोत्री धाम के कपाट 2 नवंबर को अभिजीत मुहूर्त पर सुबह 12 बजकर 14 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे।बता दें कि हर साल नवरात्रि के दिन गंगोत्री मंदिर समिति और तीर्थ गंगा पुरोहित गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय करते हैं। इस बार गंगोत्री धाम के कपाट 2 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए आगामी 6 माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखीमठ यानी मुखबा के लिए रवाना होगी।

गंगोत्री मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल ने बताया कि 2 नवंबर को गंगोत्री धाम से मां गंगा की डोली रवाना होगी। रात्रि प्रवास के लिए भैरों घाटी स्थित देवी मंदिर पहुंचेगी। जहां मां गंगा विश्राम करेगी। इसके अगले दिन यानी 3 नवंबर को मां गंगा की उत्सव डोली 6 महीने बाद अपने मायके मुखबा (मुखीमठ) पहुंचेगी। जहां पर ग्रामीण मां गंगा का स्वागत एक बेटी की तरह करेंगे। गंगा पुरोहित का कहना है कि शीतकाल में भी श्रद्धालु माँ गंगा के दर्शन मुखीमठ (मुखवा) में कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed