इंडिया गठबंधन के दलों ने बैठक में लिया यह निर्णय  – Dhanaulti Express

0
WhatsApp-Image-2024-04-12-at-4.57.52-PM.jpeg





इंडिया गठबंधन के दलों ने बैठक में लिया यह निर्णय  – Dhanaulti Express






































इंडिया गठबंधन के दलों ने बैठक में लिया यह निर्णय 

मसूरी में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक आयोजित की गई।  बैठक में निर्णय दिया गया कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशियों को विजय बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और सभी घटक दल इसमें अपनी भागीदारी निभाएंगे। वही टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के समर्थन में मतदान करने की अपील की जाएगी और इंडिया गठबंधन के बैनर तले उत्तराखंड में सभी प्रत्याशियों के लिए गठबंधन के लोग कार्य करेंगे। इस मौके पर सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य की समर भंडारी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी सदस्य कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए कार्य कर रहे हैं और प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Dhanaulti Express

अमित नौटियाल
संपादक
धनोल्टी एक्सप्रेस
मोब- 7830222252



error: Content is protected !!





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed