अमेन्द्र बिष्ट ने छोड़ा आप का साथ, अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में की घर वापसी 

0
WhatsApp-Image-2024-03-26-at-2.25.54-PM-scaled.jpeg

अमेन्द्र बिष्ट ने छोड़ा आप का साथ, अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में की घर वापसी 

 

देहरादून- धनोल्टी विधानसभा से आम आदमी पार्टी से विधायक प्रत्याशी रहे अमेंद्र बिष्ट ने अपने समर्थकों के साथ एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। अमेन्द्र बिष्ट को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में अनिल कंडारी, सुशील डोभाल, किशन नौटियाल, गुलशन कवि, विनोद निराला, सोबत सिंह, बलबीर रावत, आशीष कुमार सहित कई समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अमेंद्र बिष्ट का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। वहीं कांग्रेस नेता अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि वह कांग्रेस की रीति नीति प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। कहा कि कांग्रेस जो भी उनको जिम्मेदारी देगी वह बखूबी से निर्वहन करेंगे और दिन- रात कांग्रेस की मजबूती को लेकर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed